यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन
Key to transformation exercise on participial adverbs ( V- ते समय,  V- ते ही,  V- ते  and V- ते   V- ते.

 1   मेरे शीशा उठाते ही वह टूट गया।
 २
  हमारे दिल्ली पहुँचते पहुँचते आँधी आ गई थी।
 ३
  इधर-उधर देखते हुए गाड़ी मत चलाओ।       or
       गाड़ी चलाते वक़्त / हुए इधर-उधर मत देखो।
 ४
  पानी बरसते समय चट्टानों से रास्ते पर पत्थरों के गिरने का डर होता है।
 ५
  मेरे रहते तेरे राज़ का पता किसी को नहीं चलेगा।
 ६
  स्कूल से बाहर निकलते वक़्त छात्र शोर मचा रहे थे       or
       शोर मचाते हुए छात्र स्कूल से बाहर निकल गए।
 ७
  सोने लेटते समय मुमकिन है कि मुझे वह शब्द याद आ जाए।
 ८
  उसके सिर से टकराते ही नारियल फूट गया।
       (or  नारियल टकराते ही उसका सिर फूट गया। )
 ९
  अयोध्या के लोग समझते थे कि राम के ज़िन्दा रहते सीता का त्याग नहीं होगा।
१॰
   नौकरी मिलते मिलते मेरे बाल सफ़ेद हो जाएंगे।
११
   अपने पहचाने जाते ही मैं वहाँ से भाग निकला।       or
       मैं पहचाने जाते ही वहाँ से भाग निकला।
१२
   क़मीज़ / सीते / के सीये जाते / समय कपड़ा फट गया।
Back to transformation exercise on participial adverbs.
To notes on participial adverbs.
Matching exercise on participial adverbs.
To index of grammatical notes.
To index of  मल्हार.
Keyed in by  विवेक अगरवाल 20-22 May 2002. Posted 24 May 2002.